सेजेस सरायपाली में नए शिक्षा सत्र में प्रवेश के लिए हुआ लॉटरी डे का आयोजन

काकाखबरीलाल @सरायपाली। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में शिक्षा सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ज़िला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द बी.एल.देवांगन के निर्देशानुसार लॉटरी डे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बीईओ एवं प्रवेश प्रभारी अधिकारी टी.सी.पटेल, बीआरसीसी एवं सहायक प्रवेश अधिकारी डी.एन.नायक,प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी जी.के.अरिल्ले,एसएमडीसी अध्यक्ष डॉ आशीष दास,सांसद प्रतिनिधि एसएमडीसी तारेश्वरी नायक,एसएमडीसी पालक सदस्य द्वय द्वितीया अजगर एवं बृजलाल पटेल,सेजेस प्रवेश प्रभारी व्याख्याता लता साहु,सीएसी कामता पटेल,प्रधान पाठक (मिडिल स्कूल) यशवंत कुमार चौधरी, प्रधान पाठक (प्राथमिक) नेतराम पटेल सहित विद्यालयीन स्टाफ एवं बड़ी संख्या में पालकगण विद्यार्थियों की उपस्थिति में लॉटरी प्रक्रिया का पालन करते हुए पूर्ण पारदर्शिता के साथ लॉटरी निकाली गई और सबके समक्ष नियमानुसार सीट रिक्तता के आधार पर कक्षावार चयन सूची व प्रावधिक सूची भी तैयार किया गया।

लॉटरी डे आयोजन की शुरुआत माता सरस्वती के तैल्य छायाचित्र में पूजन अर्चन माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर किया गया तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत शाला परिवार द्वारा क्रमश: किया गया।
प्राथमिक स्तर की कक्षाओं में 152 आवेदन मिले जिसमें पात्र आवेदन पत्र 134, अपात्र 18 मिले।
मिडिल स्कूल की कक्षाओं के लिए 76आवेदन मिले जिसमें 60 पात्र, 16अपात्र आवेदन मिले।
हायर सेकेण्डरी स्तर पर 26आवेदन मिले जिसमें 24 पात्र एवं 2 अपात्र आवेदन मिले।
इस प्रकार शिक्षा सत्र 2026-27 सेजेस में एडमिशन के लिए कूल 254 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 218 आवेदन पात्र मिले एवं 36अपात्र आवेदन मिले।
प्रथम टोकन बीईओ एवं प्रवेश प्रभारी अधिकारी टी.सी.पटेल द्वारा निकाला गया।
प्रवेश संबंधी कार्य को सफल बनाने में व्याख्याता प्रदीप नारायण सेठ,महेश नायक,जलंधर वर्गे,सुब्रत प्रधान,प्रवीण तिवारी,दिनेश कर, हरीश चौधरी,रश्मि राजा,गजानन प्रधान,धनपत सिदार,हिमाद्री प्रधान, नेहा दास,गुलाब चौहान,शिवेन्द्र सिंह सोनवानी,मौसमी माथुर,तनुजा कुशवाहा,इन्दु पटेल,साकेत राजवाड़े, किशन साहु,हरेकृष्ण साहु,रोहित कुमार मुन्ना,सविता सिदार,गिती बरिहा,केशव चौहान आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम का विधिवत संचालन व्याख्याता नरेश पटेल द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन यशवंत कुमार चौधरी द्वारा किया गया।































