सांकरा

सांकरा: अज्ञात बाईक चालक ने पुलिया के पास तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए साइकिल सवार को मारी ठोकर आई चोट

सांकरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत अज्ञात वाहन मोटर सायकल के चालक ने अपने वाहन को उपेक्षा पूर्ण एवं लापरवाही पूर्वक तथा खतरनाक ढंग से चलाते हुए साइकिल सवार को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।मिनीकेतन नायक  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भगतदेवरी में  रहता है दिनांक 08.05.2026 को  पिता उदार्थो नायक उम्र 62 साल अपने सायकल में दुध बेचने के लिए ग्राम भैरोपुर गया था शाम करीबन 06/30 बजे वह घर वापस आ रहा था भगतदेवरी से सल्डीह जाने के मार्ग में पुलिया के पास पहुंचा था तभी अज्ञात वाहन मोटर सायकल के चालक ने अपने वाहन को उपेक्षा पूर्ण एवं लापरवाही पूर्वक तथा खतरनाक ढंग से चलाते हुए लाया व पिता जी की सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीपडेंट कर दिया जिससे  पिता जी रोड  में गिर गये। एक्सीकडेंट होने से  पिता जी के सिर, दोनों पैर, हाथ, माथ, नाक में चोट लगा है जिसे ईलाज के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती करवायें है । घटना को हर्ष पटेल और श्या म सुन्द र पटेल और ढाबाखार का सरपंच चंद्रमणी सिदार देखे हैं।  पुलिस ने 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!