महासुमंद

कोमाखान: बस स्टैंड में खड़ी बाईक हुआ पार

कोमाखान । आरक्षी केंद्र अंतर्गत बाईक चोरी का मामला दर्ज किया गया है।परसराम यादव ने  रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कोमाखान का निवासी है । कक्षा 05 वीं तक पढ़ा है । बस स्टैण्ड कोमाखान में  होटल चलाता है कि दिनांक 08.05.2026 के सुबह 09.00 बजे अपने मो0सा0 sp shine क्रं0 CG 06 GW 7880 को होटल के सामने बस स्टैण्ड में खडी कर अपने होटल में काम कर रहा था, कुछ समय बाद वहां पर जाकर देखा तो मोटरसायकल वहां पर नहीं था । बस स्टैण्ड कोमाखान व आसपास के ग्रामों में पता तलाश किया , मोटर सायकल का पता नही चला,तब  संदेह हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मो0सा0 sp shine क्रं0 CG 06 GW 7880 नीला रंग, इंजन नंबर JC83EG3138506 चेचिस नंबर  ME4JC83DENG070047 कीमती करीबन 40,000/- रूपये को चोरी कर ले गया है । पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!