महासुमंद

तेन्दुकोना: सोलर सिस्टम की वायर ले उड़े चोर

तेन्दुकोना । आरक्षी केंद्र अंतर्गत सोलर सिस्टम की वायर चोरी का मामला सामने आया है।महेश कुमार तारम ने  रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम साल्हेभाठा (तेन्दुकोना) वि.ख. बागबाहरा, जिला महासमुद में स्थापित विपुल विधुत प्रा. लि. सोलर पावर प्लांट में किसी अज्ञात चोरो द्वारा प्लांट कि पीछे से बाउन्डरी में लगे फेंसिंग तार को काट कर प्रवेश किया गया व 300 किलो वाट सोलर सिस्टम की वायरिंग जिसमे तांबे का वायर उपयोग में आता है को काट कर ले जाया गया है तथा उसमे लगे कंडयूट पाईप व सोलर माडूल कि केवल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है हमारे अनुमान के अनुसार यह घटना दिनाक 12-11-2025 कि रात कि है क्योंकि 13-11-2025 शाम को बिजली उत्पादन में, बाकि दिनों कि अपेक्षा अंतर पाया गया ऐसा केस अक्सर देखने को मिलता ही है क्योंकि मौसम, धुल या जमीन के अन्दर गढे वायरिंग कि जलने के कारण उत्पादन में अन्तर आता ही है, ऐसे स्थिति में अगले दिन का उत्पादन देख कर एक्शन लिया जाता है यदि कोई आपात काल न हो तो, इस लिए 14-11-2025 शाम को जब पी. वी. वार्ड का मुआयना किया गया तो सोलर सिस्टम कि वायरिंग कटा हुआ व क्षतिग्रस्त पाया गया। तथा 14-11-2025 को ही रात में दुसरे ब्लाक में पुनः चोरी के काम को अंजाम दिया गया जबकि उस रात में दो सिक्योरिटी गार्ड के अलावा तीन लोगो को और तैनात किया गया था। पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!