भंवरपुर

भंवरपुर : महिला दो मासूम बेटियों समेत लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

बसना/भंवरपुर। चौकी भंवरपुर क्षेत्र के ग्राम भंवरपुर से एक 30 वर्षीय महिला अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ लापता हो गई है। परिजनों द्वारा आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश किए जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस के अनुसार ग्राम भंवरपुर निवासी रविलाल पटेल (35) ने 28 सितंबर को चौकी भंवरपुर में सूचना दी कि उसकी पत्नी गुंजा पटेल (30) 27 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे अपनी दो बेटियों नम्रता (7 वर्ष) और हिमांशी (5 वर्ष) को लेकर बिना बताए घर से कहीं चली गई। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन महिला और दोनों बच्चियों का कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस ने महिला का हुलिया जारी करते हुए बताया कि उसकी ऊंचाई करीब 5 फीट, चेहरा गोल, रंग सांवला, बाल काले एवं लंबे तथा शरीर दुबला-पतला है। घटना के समय उसने लाल रंग की लेगिंग्स और बैंगनी रंग की कुर्ती पहन रखी थी। वह कक्षा 9वीं तक पढ़ी है तथा हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा बोलती है।
सूचना के आधार पर चौकी भंवरपुर थाना बसना में गुम इंसान क्रमांक 109/2026 कायम कर महिला एवं दोनों बच्चियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित शाखाओं को भेजकर पतासाजी तेज कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!