भंवरपुर

श्रीराम रथ यात्रा पहुँचा भंवरपुर मंडल,जगह जगह भव्य स्वागत एवं पूजा अर्चना किया गया

भंवरपुर(काकाखबरीलाल)। श्रीराम मंदिर निर्माण जनजागरण अभियान कार्यक्रम के प्रदेश सह संयोजक सरला कोसरिया के नेतृत्व में भंवरपुर मंडल क्षेत्र में श्रीराम रथ यात्रा निकाली गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री राम भक्त इन दिनों मंदिर निर्माण जनजागरण के लिए गांव गांव जाकर लोगों को इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं। श्रीराम रथ यात्रा भाजपा मंडल भंवरपुर के कोयलारीडीह, उमरिया, भंवरपुर से लेकर बड़ेसाजापाली क्षेत्र और वहां से लंबर, सागरपाली से बिछिया होते हुए सरायपाली पहुंची। इस दौरान उड़ेला, लोहड़ीपुर, सनबाहली, जमनीडीह, जमदरहा, सलखंड एवं बड़ेसाजापाली में जगह जगह माता बहनों ने श्रीराम रथ यात्रा का स्वागत एवं पूजा अर्चना किया गया। ग्रामीणों द्वारा समर्पण निधि के साथ ही श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। श्रीराम रथ यात्रा में अभियान की प्रदेश सह संयोजक सरला कोसरिया के साथ भाजपा मंडल भंवरपुर के अध्यक्ष विद्या चौधरी, महामंत्री करुणाकर उपाध्याय सहित नेहरू पटेल, कमलेश पटेल, कमल स्वर्णकार, गुलाब किशोर स्वर्णकार, रघुवीर चौहान, उदय चौहान, दुर्योधन पटेल, चंद्रमणि नायक, भोला चंद्राकर, दीक्षित चंद्राकर, पंकज साहू सहित अनेक गणमान्य जन साथ रहे। श्रीराम रथ यात्रा आगमन को लेकर क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह दिखा।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!