देश-दुनियानई दिल्लीबड़ी खबर

सरकारी कर्मचारियों की 30 हजार से अधिक बढ़ जाएगी सैलरी, इस माह से मिलने लगेगी रकम काकाखबरीलाल

नई दिल्ली(काकाखबरीलाल)।केंद्रीय कर्मचारी के खुशखबरी है। जून 2021 तक केंद्रीय कर्मचारियो के महंगाई भत्ते के तौर पर काफी मोटी रकम मिल सकती है। क्‍योंकि केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी पर फिलहाल रोक चल रही है, लेकिन जब तक यह रोक हटेगी तब उन्‍हें एकसाथ दो साल का फायदा मिलेगा। बता दें कि जनवरी 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों का DA 4% बढ़ा था। इसके बाद दूसरी छमाही में 3% इजाफा हुआ। अब जनवरी 2021 में यह 4% बढ़ा है। इससे यह 28% पर पहुंच गया है।जानकारों के मुताबिक जून 2021 तक भी DA में और 3-4% का उछाल आने की उम्‍मीद है। इससे जून 2021 में रोक हटने के बाद DA का मीटर बढ़कर 30-32% तक पहुंच जाएगा। अभी DA का पेमेंट 17% के हिसाब से हो रहा है।जून 2021 तक DA बढ़कर 30 से 32% लगभग 32 हजार हो जाएगा। इससे केंद्रीय कर्मचारियों के DA पेमेंट में करीब 15% का उछाल आएगा। केंद्र सरकार इसे हर 6 महीने में Revise करती है। इसका कैलकुलेशन बेसिक पे (Basic Pay) को आधार मानकर प्रतिशत में होता है। अभी कर्मचारियों और पेंशनरों को अलग-अलग DA मिल रहा है।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!