भंवरपुर
सरस्वती शिशु मंदिर के कृष्ण ने जन्माष्टमी पर फोड़ी मटकी

काकाखबरीलाल,भंवरपुर। सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर के प्राचार्य कमल स्वर्णकार के मार्गदर्शन एवं आचार्य तथा दीदीयों के नेतृत्व में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर झांकी निकाली गई। यहां लगभग 6 स्थानों पर मटकी फोड़ सहित अन्य झांकी प्रदर्शन किया गया।

भंवरपुर अटल चौक में स्थानीय मध्यम वर्गीय व्यवसायियों द्वारा खीर पुड़ी प्रसाद वितरण भी किया गया। इसी तरह इंदिरानगर में भी प्रसाद वितरण हुआ। गौरतलब है कि क्षेत्र में रविवार और सोमवार दो दिन जन्माष्टमी मनाई गई।

सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर के नन्हें नन्हें भैया बहनों ने राधा कृष्ण एवं गोपीयों के वेश में लोगों का ध्यानाकर्षित किया।
AD#1



























