भंवरपुर
भंवरपुर:घर में रखी प्लेटिना बाइक ले उड़ा अज्ञात चोर जानिए मामला

भंवरपुर। ग्राम तरेकेला में घर के बाहर रखी प्लेटिना मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। मामले में चौकी भंवरपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम तरेकेला निवासी ललित कुमार पटेल (58) खेती-किसानी का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 21 सितंबर की शाम करीब 7 बजे उन्होंने अपनी पुरानी इस्तेमाल की हुई प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GV 0632 घर में रखी थी। खाना खाने के बाद जब उन्होंने घर के बाहर का दरवाजा देखने के लिए गए तो मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद वाहन का पता नहीं चला।
चोरी गई मोटरसाइकिल की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
AD#1






























