सरायपाली

सरायपाली:बुजुर्ग को टक्कर मारकर बाइक छोड़ भागा चालक, पुलिस जांच में जुटी

सरायपाली। अंबेडकर नगर वार्ड क्रमांक 1 निवासी बुचु मिर्धा (60) को 9 अगस्त को दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच श्री लॉज के सामने एक मोटरसाइकिल चालक ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में बुचु मिर्धा को चोटें आईं, जिन्हें डायल 112 की मदद से उपचार के लिए 100 बिस्तर अस्पताल सरायपाली पहुंचाया गया।
घटना के संबंध में बुचु मिर्धा के भतीजे शंकरलाल मिर्धा ने थाना सरायपाली में लिखित आवेदन देकर बताया कि हादसे के बाद मोटरसाइकिल चालक मौके पर बाइक क्रमांक CG06 GL 2119 छोड़कर फरार हो गया। आवेदन में चालक की पहचान जित्तू नामक व्यक्ति के रूप में किए जाने का उल्लेख है। आवेदक ने पुलिस से मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामले में धारा 125(ए) एवं 281 बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!