सरायपाली

सरायपाली:पीछे से बाइक ने मारी टक्कर, घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

सरायपाली।  थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतिका पूर्णमी देवी चौहान (47) पति गणेशराम चौहान, निवासी बटाऊपाली, चौकी कनकबीरा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, 20 जून 2026 को अपने भाई अर्जुन चौहान के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HF 4070 से रिमजी से सरायपाली सामान लेने जा रही थीं। इसी दौरान सरायपाली स्थित आबकारी कार्यालय के सामने पीछे से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GV 5669 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार अर्जुन चौहान और पीछे बैठी पूर्णमी देवी सड़क पर गिर गए। अर्जुन को कोई गंभीर चोट नहीं आई, जबकि पूर्णमी देवी के सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सरायपाली ले जाया गया, जहां से रामअवतार अस्पताल सरायपाली और बाद में डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रायपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान 24 जून 2026 को रात करीब 9:30 बजे उनकी मौत हो गई।
सरायपाली पुलिस द्वारा मर्ग क्रमांक 58/2026 की जांच में मृतिका के परिजनों एवं पंचों के बयान तथा चिकित्सक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु सड़क दुर्घटना में आई चोटों के कारण होना पाया गया। जांच में मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GV 5669 के चालक की लापरवाही सामने आने पर उसके विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!