शुभा नर्सिंग होम:आयुष्मान योजना के तहत भर्ती मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध

सरायपाली। शुभा ब्लड एंड कॉम्पोनेंट सेंटर सरायपाली द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को राहत देने के उद्देश्य से रक्त एवं ब्लड कॉम्पोनेंट उपलब्ध कराने की सुविधा दी जा रही है। संस्था की ओर से बताया गया कि सरायपाली अंचल में विभिन्न प्रकार के रक्त एवं ब्लड कॉम्पोनेंट उपलब्ध हैं।
शुभा सेवा संस्थान के सहयोग से शुभा नर्सिंग होम सरायपाली में आयुष्मान योजना के अंतर्गत भर्ती मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों के लिए रक्त चढ़ाने का खर्च भी निःशुल्क रखने की जानकारी दी गई है।
संस्था ने रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों और उनके परिजनों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए संदेश दिया गया है— “रक्तदान करें, किसी की धड़कन बनें।”
ब्लड सेंटर से संपर्क के लिए 9294629039 एवं 8108179000 नंबर जारी किए गए हैं। सेंटर का पता बस स्टैंड के पास, ईदगाह मार्केट के सामने, मेन रोड, सरायपाली बताया गया है।






























