सरायपाली: 46 मरीजों का निःशुल्क ईलाज



सीएचसी सराईपाली में मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 46 मरीजों का
निःशुल्क इलाज किया गया। सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत, राष्ट्रीय
मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया. डॉ. पी
कुदेशिया मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, श्रीमती निलु घृतलहरे डीपीएम
एनएचएम और डॉ. छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य
कार्यक्रम के निर्देशन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में 45 मरीज का
निदान किया गया। निःशुल्क दवाई के साथ मनोसामाजिक परामर्श दिया गया।
साथ ही मासिक बैठक में चिकित्सा अधिकारी, आरएमए सुपर वाइजर, ग्रामीण
स्वास्थ्य अधिकारी को मेरिट टूल्स मेंटल हेल्थ स्क्रीनिंग व रिफरल प्रशिक्षण दिया
गया। प्रशिक्षण में लगभग 110 लोग उपस्थित थे। मुख्य उदेश्य मानसिक स्वास्थ्य
का लाभ जनमानस तक पहुंच सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराईपाली डॉ. एच
एल जांगड़े बीएमओ, शीतल सिंह बीपीएम, टीआर घृतलहरे बीई एवं स्टॉफ
उपस्थित रहे। बैठक व शिविर में ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ वर्षा सतपथी,
मेडिकल कालेज सह जिला चिकित्सालय महासमुन्द स्पर्श क्लिनिक से
रामगोपाल खूंटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता एवं टेकलाल नायक एमई के साथ
टीम उपस्थित रही।
























