सरायपाली

सरायपाली:केन्दूढार के बच्चों ने किया प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण

सरायपाली। शाला विकास प्रबंधन समिति केंदूढार के निगरानी तथा संकुल प्राचार्य अशोक कुमार साहू और संकुल समन्वयक देवानंद नायक के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों का शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथ शाला केंदूढार के बच्चों ने शैक्षिक भ्रमण किया।जिसमें प्रमुख रूप से गिरौदपुरी धाम,तपोभूमि छातापहाड़ महाराजी,वीरभूमि सोनाखान,गुप्त प्रयाग शिवरीनारायण और छग का काशी खरौद का भ्रमण किया।सर्वप्रथम बाबा गुरुघासीदास के जन्मस्थली गिरौदपुरी में मंदिर,अमरकुंड और जैतखंभ का दर्शन किए,तत्पश्चात बाबा के तपस्थली छातापहाड़ महाराजी और पंचकुंड का दर्शन किया।छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीरनारायण सिंह की जन्मस्थली सोनाखान में शहीद स्मारक और संग्रहालय के दर्शन कर बच्चों ने गार्डन में झूले का लुप्त उठाए।छत्तीसगढ़ के काशी के नाम से प्रसिद्ध खरौद में छठी शताब्दी में निर्मित लक्ष्मणेश्वर मंदिर का दर्शन किया गया,कहा जाता है कि इस मंदिर के शिवलिंग में लाखों छिद्र हैं,जिसका एक छिद्र पाताल तक जाती है और एक छिद्र में हमेशा जल भरा रहता है।इस मंदिर में सवा लाख चावल चढ़ाने की मान्यता है।अंत में छत्तीसगढ़ के गुप्त प्रयाग शिवरीनारायण में मठ,शबरी माता मंदिर,राम मंदिर,गौशाला के साथ मंदिर प्रांगण में स्थित चमत्कारी बरगद पेड़ का दर्शन कराया गया।
इस शैक्षिक भ्रमण में विद्यालय परिवार के साथ शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नीला बाई डडसेना के साथ शिक्षक सौभाग्य भोई,अनुपमा नायक,सुलोचना मांझी,सुंदर लाल डडसेना और रसोइया वृंदावती डडसेना तथा कमला डडसेना उपस्थित रहे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!