सरायपाली: ज्वेलरी दुकान से सोने का जेवरात हुआ पार मामला दर्ज

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत ज्वेलरी दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। मनोज कुमार अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड क्रमांक 12 सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद का रहने वाला है । जय अम्बे ज्वेलर्स का संचालन करता है । दिनांक 17/10/2025 को लगभग 11:00 बजे अपने ज्वेलरी दुकान में स्टाफ विद्या, प्रहलाद तथा पुत्र यश अग्रवाल के साथ दुकान में बैठा था लगभग 11:45 बजे दुकान में लगे CCTV कैमरा को देखने से पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति आसमानी कलर का फुल टी शर्ट पहने हुए था, जो ट्रे में रखे सोने का एक जोड़ी लटकन वजनी लगभग 6 ग्राम से अधिक कीमती 60000/ रूपये को देखने के बहाने चोरी कर लिया है । चोरी गये जेवर लटकन में JAJ का होलमार्क लगा है । CCTV फुटेज देखने व स्टाक मिलाने के बाद दुकान बंद कर रिपोर्ट करने आया । घटना को दुकान में स्टाफ जानते हैं । पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






























