महासमुंदसरायपाली

कर्ज माफ़ी पर बोले मुख्यमंत्री बघेल,आज उरांव समाज के 35वें महासम्मेलन में हुए थे शामिल।

सरायपाली,महासमुंद- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चार जिलों के प्रवास पर हैl इस दौरान मुख्यमंत्री सरायपाली पहुंचे और आंवला चक्का गांव में हो रहे उरांव समाज के 35वें महासम्मेलन में शामिल हुए।जहां उन्होंने आमसभा को सम्बोधित कियाl इस सभा में हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित थेl इस कार्यक्रम में महासमुंद विधायक विनोद चन्द्रकार, सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद, बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह, खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव एवं कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद थे

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की नई सरकार ने अपने गठन के पहले दिन से ही जनता की भलाई के लिए तेजी से कदम बढ़ाया है। नई सरकार के गठन होते ही 16 लाख 65 हजार किसानों का लगभग 6 हजार 230 करोड़ रूपये का अल्पकालिक कृषि ऋण माफ कर दिया। अब राष्ट्रीयकृत बैंकों से भी किसानों द्वारा किए गए केसीसी ऋण माफ किया जाएगा। इसी तरह धान की खरीदी 2500 रूपया प्रति क्विटंल के हिसाब से खरीदी की गई है। अब किसानों की चेहरों में मुस्कान आई है। उन्होंने कहा कि अब तेंदूपत्ता संग्राहकों से तेंदूपत्ता 4 हजार रूपए मानक बोरा के हिसाब से खरीदा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी ‘नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी‘ का प्रबंधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गहराई से जुड़ा है। इसे जमीन पर उतारने का प्रयास किया गया है। छत्तीसगढ़ में पहले किसान दो से तीन फसल लेते थे, लेकिन खुले में पशुओं के कारण अब एक फसल लेने मंे भी मुश्किल आती है। यदि पशुओं को बारह महीने एक जगह गोठान में रखा जाए, उनके लिए पानी, चारा और शेड की व्यवस्था कर दी जाए इसके साथ ही स्मार्ट घुरवा का निर्माण कर कम्पोस्ट खाद, वर्मी खाद और बायो गैस का उत्पादन किया जाए, तो इससे गांव के लोगों को रोजगार मिलेगा और खेती-किसानी को लाभ मिलेगा। उन्होंने इसके लिए युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार देने की बात कही। उन्होंने कहा कि दिनों-दिन भू-जल स्तर निचे चला जा रहा है। नरवा के संरक्षण से भू-जल स्तर बना रहेगा। इसका उपयोग खेती किसानी के लिए भी किया जा सकेगा। स्मार्ट घुरवा बनाकर कम्पोस्ट खाद के निर्माण से कृषि के उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है। इसी तरह मवेशी रूकने का स्थान गौठान (दैहान) निर्माण कर जानवरों के लिए पानी एवं चारा की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में मवेशी चराने वाले यादव समुदाय को इसकी देख रेख के लिए महात्मा गांधी नरेगा योजना से पारिश्रमिक भी दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने किसानों से फसल के अवशेष खेत मे नहीं जलाने की अपील की। इससे धरती की उर्वरा शक्ति कम होती है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उरांत समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सरायपाली विधायक श्री किस्मत लाल नंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खुशहाली के लिए अब किसानों, मजदूरों एवं गरीबों का सरकार बना है। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों की चिंता करते हुए कुछ घंटे के उपरांत ही किसानों का ऋण माफ कर दिया और 25 सौ रूपए क्विंटल में धान की खरीदी की जा रही है। पाली तानाखार के विधायक श्री मोहितराम केरकेट्टा ने कहा कि प्रतिवर्ष उरांव समाज द्वारा प्रदेश के 18 गढ़ों में कही न कही पर समाज के विकास के लिए महासम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्री विनय भगत ने भी संबोधित करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा को विशेष महत्व दे तथा नशापान जैसे कुरीतियों से दूर रहे। उन्होंने समाज के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही।

इस अवसर पर बसना विधायक श्री देवेन्द्र बहादुर सिंह, खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव, सरपंच श्रीमती लक्ष्मी राठिया, लखीराम उरांव, कलेक्टर श्री सुनील कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी, एसडीएम सरायपाली श्री विनय कुमार लंगेह सहित समाज के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!