सरायपाली

सरायपाली :विविध गतिविधियों का आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल). स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में रक्तदान जागरुकता पर विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें रक्तदान करने से किसी को जीवनदान, रक्तदान करने से कोई दुष्प्रभाव नहीं और जन समुदाय को जागरूक करने के लिए रंगोली, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। उक्त रंगोली प्रतियोगिता में नेहा प्रधान प्रथम, सोनिया चौहान द्वितीय, नेहा भोई तृतीय, पोस्टर में सरिता पटेल प्रथम, जयंती साहू द्वितीय, अमीषा पटेल तृतीय, निबंध में प्रताप दास प्रथम, कोमल नारायण चौहान द्वितीय, पल्लवी अस्तुरा तृतीय स्थान पर रहे। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने रक्तदान के प्रति जागरुकता और समाज में फैली भ्रांतियों को समझाते हुए रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पीके भोई द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के लिए अपील की गई। इसमें निर्णायक के रूप में महाविद्यालय के प्राध्यापक गायत्री प्रसाद पटेल, शिप्रा प्रधान, खिरोद डड़सेना और रेड रिबन क्लब के सभी स्वयंसेवक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम का संचालन रेड रिबन क्लब के प्रभारी प्रो. यूके बरिहा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!