भंवरपुर

भंवरपुर: सेजेस में प्रवेशोत्सव मनाया गया

 

भंवरपुर (काकाखबरीलाल). आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में ग्रीष्मावकाश के पश्चात् नया शैक्षणिक सत्र 2024-25 की शुरुआत की गई जिसमें प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। पालक समिति के अध्यक्ष भोज प्रधान के मुख्य आतिथ्य में, उपाध्यक्ष शशिकांत बारिक के विशिष्ट आतिथ्य में तथा प्राचार्य टिकेश्वर पटेल की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम की शुरुआत माॅं शारदे की वंदना से की गई।
बच्चों के स्वागत में उनका तिलक वंदन किया गया साथ ही नि: शुल्क किताबें व गणवेश वितरण किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं प्राचार्य ने आशीर्वचन के रूप बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी साथ ही नई शुरुआत करके नियमित रूप से अध्ययन करने की बात की जिससे की उनका लक्ष्य उन्हें प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों एवं पालकों हेतु मिष्ठान के साथ-साथ नेवता भोज का प्रबंध किया गया।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!