महासमुंद
महासमुंद:दुकान के लिए जगह खाली कराने की बात पर भाई ने की मारपीट

महासमुंद। वार्ड क्रमांक 12 लालदाढ़ी पारा में दुकान बनाने के लिए जगह खाली कराने की बात को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर के पीछे चोट लगने से खून निकल आया।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित मजदूरी का काम करता है और कक्षा तीसरी तक पढ़ा है। 28 सितंबर को उसका बड़ा भाई सत्यनारायण पांडे जंगल से लकड़ी काटकर लाया और घर के सामने खुली जगह में लकड़ी रख दी। पीड़ित ने वहां दुकान बनाने की बात कहते हुए लकड़ी हटाने को कहा। इस पर सत्यनारायण ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए उसे जमीन पर पटक दिया। घटना को तिहारू लोहर सहित अन्य लोगों द्वारा देखे जाने की बात कही गई है। पुलिस ने मामले में धारा 115(2) एवं 296 बीएनएस के तहत कार्रवाई शुरू की है।
AD#1





























