छत्तीसगढ़बसनामहासमुंदसरायपाली

अंचल वासियों के लिए खुशखबरी : भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से जुड़ा श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर, अब आयुष्मान कार्ड से होगा यहां ईलाज, अंचल के लोगों को नहीं काटना पड़ेगा बड़े शहरों के चक्कर

अंचल के गरीब एंव निम्न तबके के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है भंवरपुर स्थित श्री श्याम हॉस्पिटल में अब आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज शुरू हो चुका है।

काकाखबरीलाल@भंवरपुर/बसना। अंचल के गरीब एंव निम्न तबके के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है भंवरपुर स्थित श्री श्याम हॉस्पिटल में अब आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज शुरू हो चुका है। मिली जानकारी अनुसार कुछ महीनों पूर्व ही ब्लॉक मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर ने आयुष्मान भारत योजना शूरु करने एंव एम्पेनल में शामिल होने आवेदन किया था, परिणामस्वरूप अब जिले का यह हॉस्पिटल आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध हो चुका है, जहां लाभार्थी आकर भिन्न – भिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज आयुष्मान कार्ड के तहत निःशुल्क करवा सकते हैं।
श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर अब आयुष्मान योजना से एम्पेनल होने से क्षेत्र के निम्न तबके के लोगों के लिए वरदान साबित होगा, लोग यहां आकर अपना निःशुल्क उपचार आयुष्मान कार्ड के माध्यम से करवा सकते हैं।

NABH मान्यता प्राप्त जिले के ग्रामीण क्षेत्र का एकमात्र हॉस्पिटल

महज एक वर्ष पूर्व शुरू हुए श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर का कद इलाज एंव स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। महज चंद महीनों में ही इस हॉस्पिटल को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल के लिए NABH की मान्यता मिल चुकी है एंव अब भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत शुरू होने से आसपास के लाभार्थियों को काफी फायदेमंद होगा। गरीब एंव निम्न तबके के लोगों को अब निःशुल्क एंव बेहतर ईलाज की सुविधा के लिए दूर बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। भंवरपुर स्थित श्री श्याम हॉस्पिटल में आकर विभिन्न बीमारियों का ईलाज करवा सकते हैं। आयुष्मान भारत के शुरू हो जाने से क्षेत्र के एक बड़े वर्ग के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

5 लाख तक कि स्वास्थ्य बीमा : होता है निःशुल्क इलाज

आयुष्मान कार्ड योजना भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई एक स्वस्थ संबंधित सरकारी योजना है जिसका शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया था। इसके माध्यम से देश के गरीब और के लोगों को सरकार के द्वारा ₹5,00,000 की राशि स्वास्थ बीमा के तौर पर प्रदान किया जाता है।ताकि गंभीर बीमारी होने की स्थिति में अपना उपचार किसी भी सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल में करवा सके।  आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा अब श्री श्याम हॉस्पिटल को सूचीबद्ध किया गया है योजना का प्रमुख मकसद गरीब वर्ग के लोगों को स्वस्थ संबंधी सहायता उपलब्ध करवाना है।

अधिक जानकारी के लिये कॉल करें: 77720-56711, 77720-56655
श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर (सरायपाली रोड), तह. बसना, जिला-महासमुन्द (छ.ग.)

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!