महासुमंद

घर से बिना बताए महिला लापता, कोमाखान पुलिस ने दर्ज किया गुम इंसान

कोमाखान। थाना कोमाखान क्षेत्र के ग्राम सरायपाली से 25 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति पुनम यादव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 33/26 दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गायत्री यादव पति पुनम यादव 26 सितंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पति ने 28 सितंबर को थाना कोमाखान पहुंचकर सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक महिला की ऊंचाई करीब 4 फीट 6 इंच, रंग सांवला, बाल काले और शारीरिक स्थिति सामान्य है। घटना के समय वह कत्था-गुलाबी रंग की साड़ी व ब्लाउज तथा चांदी की पायल पहने हुए थी। महिला कक्षा पांचवीं तक पढ़ी है और हिंदी, छत्तीसगढ़ी व उड़िया भाषा बोलती है।
महिला के लापता होने की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने धारा 140(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में तलाश के साथ सूचना कंट्रोल रूम एवं डीसीआरबी शाखा महासमुंद को भी भेजी गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!