महासुमंद

महासमुंद:मौसी की तबीयत बिगड़ी, घर सूना मिला तो चोरों ने किया हाथ साफ

महासमुंद। जिले के ग्राम बेलसोंडा में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी, मोबाइल और महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया। घटना 27-28 जुलाई की रात की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 18 निवासी एक किसान अपनी मौसी भगवंतीन साहू की तबीयत खराब होने पर 27 जुलाई की रात करीब 7 बजे उन्हें उनके घर में ताला लगाकर अपने घर ले आए थे। अगले दिन 28 जुलाई की सुबह करीब 6 बजे जब वे मौसी को वापस उनके घर छोड़ने पहुंचे, तो मुख्य गेट खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो बेडरूम का दरवाजा खुला था और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखा सामान बिखरा पड़ा था।
चोर अलमारी से करीब 25 हजार रुपये नकद, नोकिया कंपनी का कीपैड मोबाइल (कीमत लगभग 500 रुपये) तथा आधार कार्ड और एटीएम कार्ड चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!