बसना

बसना:दहेज की मांग और प्रताड़ना से परेशान विवाहिता पहुंची थाने, तीन आरोपियों पर केस

बसना। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेटेमरी निवासी एक 27 वर्षीय विवाहिता ने अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 6 अप्रैल 2025 को ग्राम बरोली निवासी लोकेश साव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही पति लोकेश साव, सास राधाबाई साव तथा ससुर रमेश साव द्वारा दहेज में कम सामान लाने का ताना देते हुए सोने-चांदी के आभूषण और नगद राशि की मांग की जाने लगी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज तथा मानसिक प्रताड़ना की जाती थी।
शिकायत के अनुसार, पति शराब के नशे में मारपीट करता था और सास-ससुर उसे प्रताड़ित करने के लिए उकसाते थे। तबीयत खराब होने पर भी ससुराल पक्ष ने इलाज कराने के बजाय उसे मायके छोड़ दिया, जहां उसके माता-पिता ने उपचार कराया।
पीड़िता ने बताया कि 5 मार्च 2026 को सामाजिक बैठक के माध्यम से समझौता होने के बाद वह दोबारा ससुराल गई, लेकिन अगले ही दिन से फिर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना शुरू हो गई। इसके बाद उसने महिला परामर्श केंद्र महासमुंद में शिकायत की, जहां दोनों पक्षों की काउंसलिंग हुई, लेकिन ससुराल पक्ष ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर दिया।
थाना बसना पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद पति, सास और ससुर के विरुद्ध धारा 85 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!