पटेवा

पटेवा:मुनगासेर से रातोंरात प्लेटिना मोटरसाइकिल चोरी

पटेवा। ग्राम मुनगासेर में घर के सामने खड़ी एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने बताया कि वह 27 जुलाई 2026 की रात करीब 11 बजे अपने झलप स्थित घर से ग्राम मुनगासेर स्थित पुराने घर पहुंचा और अपनी बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (क्रमांक CG06GQ8152) को घर के सामने बोहार पेड़ के पास खड़ी कर घर में सो गया।
अगली सुबह करीब 7 बजे उठकर देखा तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। परिवार के सदस्यों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल सका। चोरी गई पुरानी मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 15,000 रुपये बताई गई है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस अज्ञात चोर की तलाश में जुट गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!