पटेवा: पति ने की पत्नी की पिटाई जानिए मामला

पटेवा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पति ने पत्नी की गाली गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। प्रतिमा दीक्षित ने पुलिस को बताया कि वह (शिक्षिका) ग्राम पोस्ट रायतु जिल महासमुंद की निवासी हैं । पेशे से शिक्षिका हैं । पति मनोज शर्मा पिता केशव प्रसाद शर्मा के द्वारा विगत 6 माह से मारपीट अश्लील गाली-गलौज और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है । घर का दरवाजा तोड़ना ताला तोड़ना और राशन भी बेच देते हैं । खाने-पीने के सामान को फेंक देते हैं । 14/03/2026 को उन्होंने जान से मारने की धमकी दी । उनका कहना है कि प्रतिमा दीक्षित तू कैसे नौकरी करेगी मैं देखता हूं । स्कूटी का पेट्रोल भी निकाल लेते हैं । अपने विद्यालय जाने में अड़चन पैदा करते हैं । हर किसी के साथ गलत संबंध जोड़ते हैं । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























