पटेवा

पटेवा: पतई माता मंदिर दर्शन के लिए गए यूवक की बाईक पार

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मंदिर में दर्शन के लिए  गए यूवक की मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है। सोनीलाल जांगड़े ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  ग्राम चिरको थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) का निवासी है । कक्षा 8वी तक पढा लिखा है । खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 29.09.2025 को दोपहर करीबन 03.00 बजे  अपने बहन दमाद दुर्गादास चेलक के मोटर सायकल  बजाज प्लेटिना क्रमांक CG 04 MR 5920  में पतई माता मंदिर ग्राम पतई दर्शन के लिए गया था, मोटर सायकल को पतईमाता मंदिर गेट के पास खड़ी कर मंदिर में दर्शन के लिए गया था,   शाम करीबन 04.00 बजे वापस आकर देखा तो मोटर सायकल नही था । उक्त मोटर सायकल का दिनांक 07/10/2025  तक आस पास पता तलाश करते रहा, जो नही मिला है ।  मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG 04 MR 5920 जिसका इंजन नंबर  PFYKA12230 चेचिस नंबर MD2A76AY8KWA26446  पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 20,000 रूपये को पतईमाता मंदिर गेट के पास ग्राम पतई से कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है ।  पुलिस ने303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!