महासुमंद

तुमगांव: घर के परछी में रखा बाईक ले उड़े चोर

तुमगांव। आरक्षी केंद्र अंतर्गत घर के परछी में खड़े मोटर साइकिल व मोबाइल चोरी का मामला सामने आया है।अजय खुंटे ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम कुकराडीह थाना तुमगांव जिला महासमुंद का निवासी है। दिनांक 08.03.26 को अपने मो0सा0 हीरो पैशन प्रो क्रमांक CG 04 MP 8002 में काम करने तुमगांव आया था काम कर वापस शाम 4.00 बजे घर गया । मो0सा0 को घर परछी में खडी कर चाबी को मो0सा0 में ही छोडकर नहाने चला गया फिर खाना खाकर सो गया और  पत्नि महेश्वरी खुंटे बर्तन धोने बारी तरफ गयी थी शाम करीबन 5.00 बजे  पत्नि उठाई और बताई कि मो0सा0 कहां है और कुलर उपर रखे दोनो मोबाईल नहीं दिख रहा है उसके बाद घर परछी में खडा किये मो0सा0 को देखा तो वहां नहीं था और कुलर उपर रखे दो नग मोबाइल POCO कंपनी जिसमें मोबाईल नंबर **********, ********** लगा था नहीं था जिसे आप पास पता तलाश किया पता नहीं चला जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है।  पुलिस ने 303(2)-BNS, 331(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!