सरायपाली

सरायपाली: गाली गलौज कर धमकी मामला दर्ज

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर सेल्समेन को  नौकरी से निकलवाने की धमकी   देने का मामला सामने आया है।भवानी दास ने पुलिस को बताया कि वह  उचित मूल्य की दुकान केन्दूढार में विक्रेता सेल्समेन के पद पर पदस्थ हैं। शासन एवं खाद्य अधिकारी सरायपाली के निर्देशानुसार दिनांक 14.03.2026 को शासकीय उचित.मूल्य की दुकान केन्दूढार में हितग्राहियो को चावल वितरण कर रहा था तो दोपहर 12 बजे के लगभग गेंदराम साहू/लक्ष्मीचंद साहू ग्राम केन्दूढार द्वारा चावल लेने आया तो  पिछले 2 माह का चावल वितरण की बोरी (खाली जूट)  ले गया था जिसे जमा करने हेतु कहा गया फिर उसके द्वारा चावल की बोरी नही जमा करूंगा कहते हुये असलील गाली करते चप्पल उठाकर मारने की धमकी तथा नौकरी से निकलवाने की धमकी दी गई है। उस समय  साथ में चावल वितरणकर्ता  सहयोगी मोहनलाल डडसेना मौजूद थे स्वयं  एवं मोहनलाल डडसेना के द्वारा गेंदराम को समझाने की कोशिश  की गई फिर भी गाली गलौच करते चला गया उक्त‍ घटना से  अत्यधिक रूप से डरा हुआ हूं एवं  उसके द्वारा भविष्य में किसी भी प्रकार की घटना होने की आशंका है ।   पुलिस ने 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!