सरायपाली

सरायपाली:जमीन विवाद में छात्र के सिर पर हमला, मां और बहन भी मारपीट में घायल

सरायपाली। थाना क्षेत्र के ग्राम बरिहापाली में आबादी जमीन के विवाद को लेकर एक छात्र एवं उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बरिहापाली निवासी तुषार वैष्णव (कक्षा 11वीं का छात्र) ने थाना सरायपाली में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह 3 जुलाई 2026 को सरायपाली से अपने गांव बरिहापाली लौट रहा था। इसी दौरान गांव के अरुण चौहान के घर के पास पहुंचने पर अरुण चौहान ने उसे रोक लिया। शिकायत के अनुसार, वहां मौजूद अरुण चौहान एवं उसके पिता गुरुवारू चौहान ने आबादी जमीन के विवाद को लेकर उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान अरुण चौहान ने हाथ में पहने चुड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोट आई। वहीं, गुरुवारू चौहान ने डंडे से उसकी कमर पर प्रहार किया। घटना के बाद तुषार अपने घर पहुंचा और अपनी मां भानुमति वैष्णव तथा बहन संजना वैष्णव को घटना की जानकारी दी।
शिकायत के अनुसार, जब तुषार अपनी मां और बहन के साथ आरोपियों से बात करने उनके घर पहुंचा, तब दोनों आरोपियों ने पुनः गाली-गलौज करते हुए डंडे से मारपीट की। इस घटना में तुषार को हाथ और उंगलियों में चोटें आईं, जबकि उसकी मां भानुमति को कमर और हाथ में तथा बहन संजना को चेहरे, भुजा एवं पैर में चोटें लगीं।
पीड़ित ने बताया कि घटना को गांव के कौशल यादव एवं विक्रम चौधरी ने देखा, जिनमें से विक्रम चौधरी ने हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया। परिवार से सलाह-मशविरा करने के बाद पीड़ित पक्ष ने 4 जुलाई को थाना सरायपाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!