जुलाई में अग्रवाल नर्सिंग होम में लगेगी सुपरस्पेशलिस्ट चिकित्सकों की विशेष ओपीडी

बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना द्वारा जुलाई माह में विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों को अब बड़े शहरों का रुख करने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि विभिन्न सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर निर्धारित तिथियों पर बसना में ही अपनी सेवाएं देंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 09 जुलाई 2026 को मनोरोग एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी सुबह 10 बजे से उपलब्ध रहेंगे। 10 जुलाई 2026 को यूरोसर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे शाम 5 बजे से, गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन जैन सुबह 10 बजे से तथा किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि धर दोपहर 2 बजे से मरीजों का उपचार करेंगे।
इसी प्रकार 12 जुलाई 2026 को नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी, 14 जुलाई 2026 को रक्त विकार एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉ. आदित्य गुप्ता तथा 16 जुलाई 2026 को किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंघल अपनी सेवाएं देंगे।
अस्पताल में 17 जुलाई 2026 को यूरोसर्जन डॉ. तुषार दानी, 18 जुलाई 2026 को छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपेश मरके, पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम महापात्रा तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष सक्सेना उपलब्ध रहेंगे। वहीं 19 जुलाई 2026 को मस्तिष्क एवं स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. पंकज शाह तथा 25 जुलाई 2026 को हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. एस. पाढी एवं किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. करण सराफ मरीजों का परीक्षण एवं उपचार करेंगे।
अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए पूर्व में पंजीयन कराएं। अधिक जानकारी एवं अपॉइंटमेंट के लिए अस्पताल के हेल्पलाइन नंबर 84618-11000, 77708-68473 एवं 77730-86100 पर संपर्क किया जा सकता है।

































