शुभा नर्सिंग होम में अब आधुनिक लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा, विशेषज्ञ सर्जन डॉ. प्रभाष कुमार देंगे सेवाएं

सरायपाली। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए झिलमिला स्थित शुभा नर्सिंग होम में अब जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक (दूरबीन) सर्जरी की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अनुभवी सर्जन एवं अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से मरीजों को सुरक्षित और बेहतर उपचार प्रदान किया जाएगा।
नर्सिंग होम में डॉ. प्रभाष कुमार नायक (एमबीबीएस, एमएस, एफएमएएस, एफआईएजीईएस, एफएएलएस) अपनी विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। डॉ. नायक वर्तमान में वीमसार, बुर्ला के जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं तथा पूर्व में एम्स, भुवनेश्वर में वरिष्ठ रेजिडेंट रह चुके हैं।
शुभा नर्सिंग होम में पित्त की थैली (गॉल ब्लैडर), अपेंडिक्स, हर्निया, बच्चेदानी एवं ओवरी से संबंधित सर्जरी, पाइल्स, फिशर एवं फिस्टुला, हाइड्रोसील सहित अन्य सामान्य सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही आधुनिक लैप्रोस्कोपिक तकनीक द्वारा ऑपरेशन किए जाएंगे, जिससे मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव, संक्रमण का कम खतरा और शीघ्र स्वस्थ होने का लाभ मिलेगा।
नर्सिंग होम प्रबंधन के अनुसार, विशेषज्ञ सर्जन डॉ. प्रभाष कुमार नायक प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मरीजों के परामर्श एवं उपचार के लिए उपलब्ध रहेंगे। जुलाई माह में वे 11 जुलाई एवं 25 जुलाई 2026 को सेवाएं देंगे।
शुभा नर्सिंग होम, जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास, मेन रोड, झिलमिला-सरायपाली में स्थित है। अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए 9131622029 एवं 8815629039 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। नर्सिंग होम प्रबंधन ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
































