सरायपाली

शुभा नर्सिंग होम में 11 जुलाई को  बालको मेडिकल सेंटर के डॉ. दीपांजन विश्वास देंगे कैंसर संबंधी परामर्श

सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों को अब कैंसर संबंधी परामर्श के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बालको मेडिकल सेंटर, नया रायपुर के कैंसर रोग विशेषज्ञ अब प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को सरायपाली में अपनी सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।
इसी क्रम में 11 जुलाई 2026, शनिवार को शुभा नर्सिंग होम, झिलमिला, सरायपाली में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपांजन विश्वास मरीजों को परामर्श देंगे। परामर्श का समय शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
डॉ. दीपांजन विश्वास बालको मेडिकल सेंटर में सलाहकार एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट हैं तथा उन्होंने टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई से एम.सीएच. (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी) की उपाधि प्राप्त की है। इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्रीय मरीजों को कैंसर की प्रारंभिक जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उनके नजदीक उपलब्ध कराना है।
विशेषज्ञों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को स्तन में गांठ, असामान्य सूजन, मुंह में बदलाव, निगलने में कठिनाई, लगातार खांसी, शरीर में लगातार दर्द, पेट दर्द, पेट फूलना, खून की कमी, त्वचा में बदलाव, बिना कारण वजन कम होना या मल-मूत्र की आदतों में परिवर्तन जैसे लक्षण दिखाई दें, तो उन्हें तुरंत विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए, क्योंकि ये कैंसर के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।
अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 9098118682 एवं 8282824444 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!