सरायपाली

सेजेस सरायपाली में हुआ इंटर हाउस प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

काकाखबरीलाल@सरायपाली। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सराईपाली में इंटर हाउस प्रतियोगिता का शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साह के वातावरण में किया गया। आयोजन के प्रथम सप्ताह में एकल नृत्य, समूह लोकनृत्य, एकल एवं समूह गायन प्रतियोगिताएँ संपन्न हुईं।
जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के संपूर्ण विद्यार्थियों को चार सदनों — महानदी, अरपा, शिवनाथ एवं इंद्रावती में विभाजित किया गया है।

  • महानदी सदन के मेंटर्स: श्रीमती रश्मि राजा एवं श्री शिवेंद्र सिंह सोनवानी
  • अरपा सदन के मेंटर्स: श्रीमती नेहा दास एवं श्री गजानन प्रधान
  • शिवनाथ सदन के मेंटर्स: श्रीमती हिमाद्री प्रधान एवं श्री साकेत रजवाड़े
  • इंद्रावती सदन के मेंटर्स: सुश्री मौसमी माथुर एवं श्री गुलाब चौहान

प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में श्रीमती मीना एस. प्रकाश, श्री जलंधर वर्गे, श्रीमती रेखा पुरोहित, सुश्री ज्योति सलूजा एवं श्री विनोद चौधरी ने अपनी निष्पक्ष भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के मध्य विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई साप्ताहिक पत्रिका “नॉलेज बोर्ड” पर आधारित प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया, जिसका संचालन श्री हरीश चौधरी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि SMDC अध्यक्ष डॉ. आशीष दास ने छात्रों के आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप नारायण सेठ ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी शिक्षकों का सहयोग सराहनीय रहा। अंत में आभार प्रदर्शन व्याख्याता श्री महेश नायक द्वारा किया गया।

विद्यालय परिवार ने इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा, सहयोग, नेतृत्व और सांस्कृतिक चेतना को विकसित करने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में व्याख्याता – लता साहु,महेश नायक, मीना एस.प्रकाश,नरेश पटेल,जलंधर वर्गे, सुब्रत प्रधान,रेखा पुरोहित,प्रवीण तिवारी, दिनेश कुमार कर,उमा नायक,हरिश कुमार चौधरी, लक्ष्मी चौधरी,ज्योति सलूजा, शिक्षक – विनोद कुमार चौधरी,श्यामसुंदर दास,गजानंद प्रधान,विशिकेशन नैरोजी, शिक्षिका रश्मि राजा,हिमाद्री प्रधान,धनपत सिदार,भारती सिदार,नेहा दास साहु,गुलाब चौहान,अक्षय भोई,मौसमी माथुर,शिवेंद्र सिंह सोनवानी,साकेत राजवाड़े,लिपिक रोहित कुमार मुन्ना एवं सविता सिदार,गीती बरिहा,केशव प्रसाद चौहान आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!