सरायपाली
सरायपाली : शासकीय महाविद्यालय में टीकाकरण

सरायपाली:- स्वर्गीय राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में प्राचार्य डॉ.ए.एल.पटेल के मार्गदर्शन एवं रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी यू.के. बरिहा के निर्देशन में महाविद्यालय में कोविड-19 टीकाकरण का आयोजन किया गया। जिसमें स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के स्वास्थ्य कार्यकर्ता के सहयोग से 50 बूस्टर डोज का उपयोग किया गया ।इस बूस्टर डोज टीकाकरण में महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारियों ने कोविड-19 का टीका लगाया साथ ही बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी बूस्टर डोज का टीका लगवाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर आलोक शुक्ला, देवेंद्र कुमार मांझी, दीपक पाराशर और कर्मचारी शरन नाग आदि उपस्थित थे।
AD#1


























