सरायपाली: शिक्षक के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज का आयोजन

सरायपाली।पी एम पोषण योजना के अंतर्गत शासन केनिर्देशानुसार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल , बीआरसी देवानंद नायक और संकुल समन्वयक घनश्याम दास जी के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल के जन्मदिन पर नेवता भोज का आयोजन किया गया।छोटे बच्चों के साथ लगाव ,अपनापन, और अपने बचपन की यादों के साथ शाला को अपने परिवार मानते हुए स्कूल के बच्चों, शिक्षकों ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा,आलू चाप, खीर ,लड्डू,मिक्चर ,और चाकलेट दिया गया। बच्चों ने बड़े आनंद के साथ स्वादिष्ट व्यंजन लाभ उठाया,बच्चे बहुत प्रसन्न हो गए। विद्यालय के प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल ने कहा ,की न्योता भोज का यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा है, इस प्रकार के कार्यक्रम से शाला और समुदाय में आपसी सहयोग और भावनात्मक विकास ,में वृद्धि के साथ आपसी संबंधों को मजबूती प्रदान करती है। इस कार्यक्रम में शाला के शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर, रसोईया सुहावन बाई, कमला बाई, पुतली चौहन, नीला मानिकपुरी, सुशीला चौहान,स्वीपर श्रवण कुमार सागर की उपस्थिति रही।
























