महासुमंद

महासमुंद:जिला स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षक एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

 

महासमुंद। दिनांक 18 फरवरी 2026
जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, महासमुंद द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा में नवाचार, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों से चयनित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक विकासखंड से एक-एक नवाचारी शिक्षक का चयन कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में विकासखंड सरायपाली से श्री ओमप्रकाश साव, शिक्षक, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी, संकुल सिंघोड़ा को उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षक के रूप में सम्मानित किया गया, इसी क्रम में भवानी सिंह राज (विकासखंड बसना),नंदकुमार चौधरी (विकासखंड पिथोरा), भोलाराम (विकासखंड बागबाहरा),चंद्रशेखर (विकासखंड महासमुंद) शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

सामुदायिक सहभागिता को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक विकासखंड से एक-एक एस.एम.सी./एस.एम.डी.सी. अध्यक्ष को भी सम्मान में लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिससे विद्यालय और समुदाय के बीच सहयोग एवं संवाद को मजबूती मिले। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति को प्रोत्साहित करने के तहत प्रत्येक विकासखंड से सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

शैक्षणिक उत्कृष्टता के अंतर्गत तिमाही, अर्धवार्षिक एवं प्री-बोर्ड परीक्षाओं में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी प्रत्येक विकासखंड से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक विकासखंड से सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों को उनके अनुकरणीय योगदान हेतु सम्मान प्रदान किया गया।

उक्त कार्यक्रम डीएमसी रेखराज शर्मा के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में डाइट प्राचार्य अरुण प्रधान, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एन.के.सिन्हा और सभी ए.पी.सी.उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षा में नवाचार, नियमित उपस्थिति एवं सामुदायिक सहयोग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!