तेन्दूकोना: यूवक गया था बाजार घर से कीमती जेवरात सहित नगदी रकम हो गया पार जानिए मामला

तेन्दूकोना । आरक्षी केंद्र अंतर्गत घर में चोरी का मामला सामने आया है।टेमन कुमार साहू ने पुलिस को बताया वह ग्राम पंचायत घोघरा थाना तेन्दूकोना जिला महासममुंद का निवासी है दिनांक 20/04/2026 के लगभग शाम 05 बजे सोमवार बाजार घोघरा गया था पत्नि काम पर गयी थी लड़का झलप स्वास्थ सेंटर गया था उसी दरम्यान अज्ञात चोरी के द्वारा घर घुसकर अलमीरा का ताला तोडकर कीमती जेवरात व नगदी रकम चोरी का लिया गया है चोरी हुई सामान की विवरण निम्न है – 01. लाकेट सोने का 01 नग वजनी लगभग 01 तोला ,02. झुमका दो जोड़ी सोने का वजनी लगभग 01 तोला ,03. गेहु दाना 08 ग्राम सोने का ½ तोला ,04. गले का पत्ती सोने का 08 नग वजनी लगभग 8 ग्राम ,05. पायल सांटी ,ऐठी चांदी का लगभग 800 ग्राम 06. नगदी रकम लगभग 10000 रूपये 07. बिल वाउचर कुल कीमती लगभग 03 लाख रूपये पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




























