महासुमंद

महासमुंद:बेमचा में रिवर्स करते मालवाहक ऑटो ने महिला को मारी टक्कर, घायल

महासमुंद। ग्राम बेमचा के वार्ड नंबर 6 में मालवाहक ऑटो की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। घटना 28 अगस्त की शाम करीब 6.30 बजे की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, त्रिवेणी बाई चन्द्राकर गांव में राजू यादव के घर के सामने चौरा में बैठी थीं। इसी दौरान मालवाहक ऑटो क्रमांक CG 04 RA 8995 का चालक दुर्गेश साहू वाहन को कथित तौर पर तेज व लापरवाहीपूर्वक रिवर्स कर रहा था। इसी दौरान ऑटो ने पीछे बैठे त्रिवेणी बाई को टक्कर मार दी। हादसे में महिला के कमर और दाहिने पैर में चोट आई।
घटना के बाद उन्हें डायल 112 वाहन से जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया। चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल रायपुर रेफर किया। रायपुर में जांच के बाद परिजन महिला को उपचार के लिए महासमुंद के सोहम अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी सीमा चन्द्राकर और जोहन यादव बताए गए हैं। मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!