पिथौरा

पिथौरा:तेज रफ्तार स्कूटी ने बुलेट को मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल

पिथौरा। ग्राम जंघोरा स्थित संजय राइस मिल के पास तेज रफ्तार स्कूटी चालक द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल को साइड से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में बुलेट चालक गुणनिधि पटेल (43) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका रायपुर के 2050 अस्पताल में उपचार जारी है। मामले में पिथौरा पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ धारा 281 एवं 125(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार घटना 9 फरवरी 2026 की सुबह करीब 9 बजे की है। बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 UJ 1359 से गुणनिधि पटेल तेंदूकोना की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से स्कूटी क्रमांक CG 04 NX 3860 का चालक तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बुलेट को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान स्कूटी ने बुलेट को साइड से टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बुलेट सवार सड़क पर गिर गए और उनके सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं तथा वे बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पिथौरा पहुंचाया। बाद में उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया।
शिकायतकर्ता हेमंत चौधरी के अनुसार घटना के बाद स्कूटी चालक मौके से पिथौरा की ओर फरार हो गया। मौके पर मौजूद चश्मदीद गवाह रामलाल ठाकुर एवं डोमन ध्रुव ने भी पुलिस को बताया कि उन्होंने घटना देखी थी तथा स्कूटी का नंबर CG 04 NX 3860 नोट किया था।
घटना के संबंध में तत्काल थाना में रिपोर्ट नहीं हो सकी थी। बाद में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच की। शिकायतकर्ता एवं प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर स्कूटी चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने की पुष्टि होने पर पिथौरा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!