पिथौरा : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

पिथौरा क्षेत्र के ग्राम लारीपुर के पास शाम 5 बजे ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। इधर हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर के चालक को कार्रवाई करने थाना लाया।

चालक परिसर में ही घूम रहा था, लेकिन थोड़ी देर बाद पुलिस को बिना बताए ट्रैक्टर लेकर चला गया। बाद में इसकी जानकारी पिथौरावासियों को हुई तो रविवार रात में ही थाने का घेराव कर दिया। इसके बाद पुलिस चालक को हिरासत में लिया और ट्रैक्टर जब्त कर मामला दर्ज किया।पिथौरा टीआई राकेश खुटेश्वर ने बताया कि बिना बताए चला गया था, उसके बाद उसे पकड़ा कर लाया गया। सड़क हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड क्रमांक 06 पिथौरा निवासी दीपक अग्रवाल रविवार को शाम 5 बजे अपनी बाइक क्रमांक सीजी 06 जीएन 6154 से पिथौरा से अपने घर किशनपुर की ओर जा रहा था। वहीं बिना नंबर का ट्रैक्टर किशनपुर से सिंघ रुपाली की ओर जा रहा था।
ग्राम लक्ष्मीपुर के पास ट्रैक्टर के चालक सिंघाली निवासी दशरथ पटेल ने तेज रफ्तार लापरवाहीपूर्वक चलाकर दीपक की बाइक को ठोकर मार दी। इससे दीपक अग्रवाल के सिर में चोट आई थी, जिसे इलाज के लिए शासकीय अस्पताल पिथौरा लेकर आए, लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सिर व शरीर में गंभीर चोट थे। वहीं बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में करीब 50-60 लोग सवार थे।

























