देश-दुनिया
निशुल्क ट्यूशन दे रहीं अध्यापिका

बरगढ़ शहर के कालेज रोड की बेटी व बुर्ला की बहु जुलिना तुरा जूनियर कालेज में अध्यापिका हैं। अपना काम खत्म करने के बाद उन्होंने गरीब बच्चों को निशुल्क ट्यूशन देकर अन्य लोगों के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। मानवता को ध्यान में रखते हुए जुलिना अपने घर के आसपास रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को निशुल्क में ट्यूशन दे रही है।

संघर्ष से ही सफलता मिलती है इस बात को याद रखते हुए इन बच्चो के भविष्य को सुधारने के लिये उन्होंने कमर कसी है। उनकी यह पहल अन्य लोगो के लिये प्रेरणादायी है । उन्होंने बताया कि उन्हें यह कर आत्मसंतोष मिलता है और उन्हें एक शिक्षक होने का सही मायने भी है।

AD#1



























