पटेवा

पटेवा:रथयात्रा की पुरानी बात पर विवाद, युवक से मारपीट कर जान से मारने की धमकी

पटेवा। ग्राम गोंगल में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक से मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के अनुसार वह कोडार बांध में मछली पकड़ने का काम करता है। 31 अगस्त 2026 को शाम करीब 5 बजे वह स्कूल के सामने अपने दोस्त राजा और दीनू के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान धर्मेन्द्र ध्रुव मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और रथयात्रा के समय उसके भाई के साथ मारपीट करने की बात को लेकर विवाद करने लगा।
पीड़ित ने धर्मेन्द्र से कहा कि यह पुरानी बात है और दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है। आरोप है कि इस पर धर्मेन्द्र ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्के से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे राजा और दीनू को भी आरोपी ने बीच में नहीं आने की धमकी दी। मारपीट में पीड़ित के बाएं हाथ की उंगली, दाहिने गाल और गर्दन में चोट आने की बात कही गई है। पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी राजा और दीनू बताए गए हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!