महासुमंद

महासमुंद:पूजा कार्यक्रम में जाने की बात पर विवाद, पति समेत तीन ने महिला से की मारपीट

महासमुंद। ग्राम लाफिन खुर्द में पारिवारिक विवाद को लेकर एक महिला के साथ उसके पति, देवर और ससुर द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, महिला 30 अगस्त की रात करीब 7:30 बजे अपने घर पर थी। इसी दौरान उसकी बेटी दिव्या ने मंगलवार को मामा के घर होने वाले पूजा कार्यक्रम में मां के साथ जाने की बात अपने पिता से कही। इस पर पति ने कहीं नहीं जाने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो पति ने उसके साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की।
शोर सुनकर महिला का देवर मनोहर और ससुर मन्नू लाल भी मौके पर पहुंचे और महिला से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान महिला की सास पुनिया और बेटी दिव्या ने बीच-बचाव किया। मारपीट में महिला के दोनों हाथ-पैर में चोट आई तथा गाल में दर्द होना बताया गया है। रात होने के कारण महिला ने उसी समय रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई और 31 अगस्त को थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!