पिथौरा: घर में चोरों ने बोला धावा नगदी रकम हुआ पार

पिथौरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत घर में चोरी का मामला सामने आया है।यश सिंघल ने पुलिस को बताया कि वह निवासी लाखागढ थाना पिथौरा का रहने वाला है। दिनांक 12/03/2026 के सुबह 09.00 बजे घर से रायपुर अपने पिताजी दिनेश सिंघल के ईलाज हेतु गये थे। भाई संकेत अग्रवाल 13.03.2026 को पिथोरा आ गया था। दोपहर में घर में सोया था फिर 12:50 बजे अपने घर से चला गया था। रात्रि में घर में कोई नही था। दिनांक 14/03/2026 के 09.00 बजे भाई संकेत घर आकर देखा तो घर के सामने के दरवाजे का ताला टुटा हुआ था ,और घर का सामान बिखरा पडा हुआ था और आलमारी खुला हुआ था, अलमारी का लॉकर नहीं टूटा था। जिसकी सूचना भाई मोबाइल से बताया । उसके बाद स्वयं, व पिताजी व माता के द्वारा घर आकर देखे तो घर में अलग अलग जगह पर रखे लगभग 18,000 रूपये नगदी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























