सरायपाली
सरायपाली: दुकान के गल्ले में रखा नगदी रकम हुआ पार मामला दर्ज

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। सोनू सलूजा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं 12 उडियापारा सरायपाली का रहने वाला है अग्रसेन चौक सरायपाली में बलवंत जनरल स्टोर्स के नाम से दुकान है कि दिनांक 13.03.2026 के दोपहर लगभग 12.30 बजे महलपारा निवासी तुषार चौहान पिता सांवरे चौहान दुकान में आकर दुर्गा का रसीद बुक खरीदना है बोलकर मांगा दुर्गा रसीद बुक लेने गया तो तुषार चौहान दुकान में गल्ले में रखा नगदी रकम 7000 रूपये जिसमें 500 के 10 नोट, 200 के 5 नोट, 100 के 10 नोट को चोरी कर ले गया है दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक करने पर तुषार चौहान गल्ले से पैसा निकालकर चोरी करते दिख रहा है पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1
























