खल्लारी

खल्लारी: घर घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट मामला दर्ज

खल्लारी। आरक्षी केंद्र अंतर्गत घर घुसकर घरेलू उपयोगी सामान को तोड़ फोड़ करने का मामला सामने आया है।साहस राम देवांगन  ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम पचेड़ा थाना खल्लारी जिला महासमुंद का निवासी है ।दिनांक 15/03/2026 दिन रविवार के सुबह करीबन 07.00 बजे गांव के खिलावन दुबे पिता श्यामकुमार दुबे द्वारा घर के दरवाजा को धक्का देकर अंदर घुस गया और घरेलू उपयोगी सामान को तोड़ फोड़ करने लगा, जिसे मना करने पर  गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया है, व जान से मारने की धमकी दिया है । मारपीट से हाथ, पैर में चोट आया है दर्द हो रहा है । बीच बचाव करने आये गांव के गीता दुबे, केशव साहनी, जितेन्द्र टण्डन, सेवक राम साहू को भी गाली गलौच किया है ।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 333-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!