खल्लारी

खल्लारी: लकड़ी को ट्रेक्टर में भरकर क्यो लाए हो कहने पर टंगिया बेट से पिटाई

खल्लारी । आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर टांगिया के बेट से मारपीट का मामला सामने आया है।नारायण चक्रधारी  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बैहाडीह थाना खल्लारी जिला महासमुंद (छ.ग.) का निवासी है, रोजी मजदूरी का काम करता है। जलाऊ लकड़ी को ईक्कठा करके अपने खेत के पास रखा था, उसी लकड़ी को गांव के लिकेश साहू के द्वारा अपने ट्रेक्टर में अपने घर लेकर चला गया था ।  दिनांक 11/05/2026 के सुबह करीबन 09.30 बजे गांव के दुर्गा चौक के पास  लिकेश साहू को खेत के पास में रखे जलाऊ लकड़ी को ट्रेक्टर में भरकर क्यो लाए हो बोलने पर लिकेश साहू द्वारा तू कौन होता है  बोलने वाला कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर टंगिया के बैट से मारपीट किया है तथा जान से मारने की धमकी दिया हैं । मारपीट से बांये के भौह में, दाहिना हाथ कोहनी में चोंट आया है । घटना को रूपसिंह बरिहा व अन्य लोग देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं ।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!