युवा मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन

- भूपेश सरकार युवाओं के साथ कर रही है छल – हेमंत
खल्लारी (काकाखबरीलाल)। बेरोजगार युवक द्वारा मुख्यमंत्री के निवास के सामने किए गए आत्मदाह के प्रयास के बाद आज पूरे छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश आवाहन पर युवा मोर्चा भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।
युवा मोर्चा जिला महामंत्री हेमंत तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष माननीय विजय शर्मा जी के आह्वान पर पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा के पदाधिकारी अपने घरों पर आज कांग्रेश की दमनकारी सरकार भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया विगत पिछले दिनों धमतरी के बेरोजगार युवा सिन्हा जी को मुख्यमंत्री से मिलने का समय नहीं दिया गया बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री निवास के सामने अपने आप को आग लगा लिया युवाओं को ठगने वाली सरकार बेरोजगारी भत्ता का वादा करने वाली झूठी सरकार जो युवाओं को ठग रही है और अपनी घोषणाओं को आधी अधूरी छोड़कर पूरी नहीं कर रही है जिसके विरोध में आज युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता गण अपने अपने निवास के बाहर भूपेश बघेल जी का पुतला दहन किया गया।






















