पटेवा: गाली गलौज कर हाथ झापड़ से मारपीट मामला दर्ज

पटेवा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ झापड़ से मारपीट का मामला सामने आया है। जाहिना बेगम ने पुलिस को बताई कि वह ग्राम सिनोधा हाल हाउसिंग बोर्ड रमनटोला महासुंद की रहने वाली है विवाह वर्ष 2024 में महासमुंद निवासी छबिराम दीवान के साथ में हुआ है, और उसी के साथ में रहती है दिनांक 10/05/2026 को अपने पति छबिराम दीवान के साथ में जमीन संबधि बात करने हेतु अपने घर ग्राम सिंनोधा आयी हुयी थी कि रात्रि करीबन 10/00 बजे घर की चाबी अपनी बडी दीदी ताहिरा बी से मांगी तो पास में उपस्थित चचेरे भाई, नब्बु, जंगु, व हबिब ने एक राय होकर गंदी-गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी देते हुए स्वयं को एवं पति छबिराम दीवान को हाथ झापड से मारपीट किये है , मारपीट से दोनो गाल एवं पति के दाहिने हाथ व दाहिने कान के पास चोट आया है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























