महासमुंद

कोमाखान: बाईक चालक ने तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मारी ठोकर

कोमाखान। आरक्षी केंद्र अंतर्गत  बाईअ चालक शराब के नशे में धुत होकर तेज लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए  ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।देवचन्द चौहान  ने पुलिस को बताया कि वह  ग्राम केरामुडा खुर्द थाना कोमाखान का निवासी है । दिनांक 03/03/2026 को समय लगभग दोपहर 02:00 बजे स्वयं और पिता जी श्री भारत चौहान खेत से घर की ओर मोटरसायकल क्रमाक CG-06-HC-1367 से जा रहे थे, तभी रास्ते में सिवनीकला से केरामुडा रोड में तालाब के पास देवेन्द्र साहू पिता इतवारी साहू ग्राम पटपरपाली थाना कोमाखान निवासी के द्वारा लापरवाही पूर्वक शराब के नशे में धुत होकर ओवरस्पीड में केरागुडा से सिवनीकला की ओर मोटरसायकल क्रमांक CG-06-GX-7083 से  सामने से आते हुए गलत साईड में आकर जोरदार टक्कर मार दिया जिससे  पिता जी के सिर में गंभीर चोट आई है, गाल की चमड़ी छिल गई है, अदरूनी चोट भी आई है जिससे खून की उलटी हुई है,  तुरंत डायल 112 को कॉल किया और प्राथमिक उपचार के लिए भेजा । जहाँ डाक्टर द्वारा उच्च अस्पताल रिफर करने से चंडी हास्पिटल में भर्ती कर पिताजी का इलाज कराया  डिस्चार्ज होने के बाद भी अभी भी आना-जाना कर  पिताजी का इलाज करा रहा है, पुलिस ने 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!